सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ने एडीएम से वार्ता कर नवरात्र एवं ईद के त्योहार पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग।

वाराणसी 20 मार्च पेट्रोलियम कंपनियो के दावो के बावजूद घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था अभी तक पटरी पर न आने से उपभोक्ता परेशान है। सपा नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति अमित भारती को फोन कर बताया कि दावो के बावजूद घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी पर है सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था ठीक करने एवं सुगमता पूर्वक सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग की। सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि उपभोक्ता को सिलेंडर बुकिंग के बाद भी कई दिनो तक सिलेंडर डिलेवरी न होने से लोग परेशान हो रहे है। सपा नेता ने अपर जिलाधिकारी अमित भारती से नवरात्र और ईद पर्व पर सिलेंडर की डिलेवरी सुचारु रूप से उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होने कहा कि ट्राली मैन मनमानी न करे इसका ध्यान रखा जाए। क्यो की शिकायत प्राप्त हो रही है कि लोगो को ट्राली मैन के आगे पिछे चक्कर लगाना पङ रहा है। बुकिंग के बाद भी ट्राली मैन सिलेंडर देने मे आनाकानी कर रहे है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top