oplus 131072

सभी ई रिक्शा चालक 31 जुलाई तक अपने वाहनों पर अपना नाम,मोबाइल,ड्राइविंग लाइसेंस और आधार नम्बर अवश्य लिखवाए।

ई रिक्शा चालक सभी प्रपत्रों को पूर्ण करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं–अलका शुक्ला एआरटीओ

सुल्तानपुर। पयागीपुर और अमहट चौराहा, सुल्तानपुर में समस्त ई रिक्शा चालकों को जानकारी दी गई कि वे सभी 31 जुलाई तक अपने वाहनों पर अपना नाम,मोबाइल नम्बर,ड्राइविंग लाइसेंस नम्बर और आधार नम्बर अवश्य लिखवा लें और सभी प्रपत्रों को पूर्ण करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। इन स्थानों पर लगने वाले जाम के संदर्भ में भी परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।यह कार्यवाही परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्यवाही द्वारा किया गया। एआरटीओ अलका शुक्ला ने बताया कि ई रिक्शा द्वारा अक्सर जाम लगने की सूचना प्राप्त होती है। ई रिक्शा चालकों का विवरण रिक्शे पर लिखे रहने पर कोई भी दुर्घटना होती है तो इससे उनके संबंध में आसानी से जानकारी प्राप्त हो सकेगी। आम जन मानस भी उनके विवरण को जान सकेगा। वैसे भी राहगीर जिस वाहन पर यात्रा कर रहा है उसे इस तरह के अंकन से संबंधित वाहन और चालक के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। पीटीओ शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि तय समयानुसार सभी ई रिक्शा चालक अपने वाहन पर अपना विवरण अवश्य लिखवा लें,अगर निर्देशों के प्रति लापरवाही की जाएगी तो इसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व वाहन स्वामी का होगा। इस अवसर पर यात्री/मालकर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी, यातायात निरीक्षक राम निरंजन यादव टीम सहित उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top