समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी द्वारा होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर गुलाब की पंखड़ियों से खेली समाजवादियों ने होली।

वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी के 389-शहर दक्षिणी विधान सभा के तत्वाधान में रमन स्मृति लॉन में एक भव्य होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का सफल आयोजन हुआ।
होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम के आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पीडीए पंचांग के जनक डा०अजय चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम में महानगर के तीनों के विधान सभा के समस्त वरिष्ठ नेताओं, शहर दक्षिणी के समस्त सेक्टर, जोनल, वार्ड प्रभारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिल कर और गुलाब की पंखड़ियों से होली की बधाई दी।
कार्यक्रम में रंगारंग गीत और नृत्य का भी आयोजन मंच पर कलाकारों द्वारा सजीव व अद्भुत रूप से चित्रण किया गया, जैसे: शिव-पार्वती एवं राधा कृष्णा के रूप में पधारे कार्यकर्ताओं ने कई भक्ति गानों पर आकर्षक ध्वनि व बिजली सजावट के साथ आकर्षक नृत्य करके सबका मन मोह लिया।
बनारस की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत भी करते हुए हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने होली की बधाई देते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि विश्व में शांति हो, देश में अमन चैन व भाईचारे की भावना से सभी लोग एक दूसरे की मदद करें और रोजगार-परिवार खुशहाल रहें।
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, राष्ट्रीय महासचिव सुधीर चौरसिया,सर्वश्री समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी के विशेष समिति सदस्य मोहम्मद दिलशाद अहमद, समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य ईशान श्रीवास्तव, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सरफराज़ खान, अज़हर अली सिद्दीकी-सपा दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी महानगर मीडिया प्रभारी रामजी यादव,राष्ट्रीय सचिव सुनील चौरसिया,रवि चौरसिया, सुमित चौरसिया, पार्षद अवनीश यादव विक्की, संजय मिश्रा, समाजवादी व्यापार सभा के महानगर महासचिव सोहन लाल चौरसिया, लालू यादव,आनन्द पाठक,राजेश केशरी, मिथिलेश साहनी बच्चा, मुरलीधर जायसवाल, समन यादव, महेंद्र यादव, राजकुमार यादव, यादव, जेपी यादव, मतीन अंसारी, जियाउर्रहमान अंसारी, राजेश श्रीवास्तव,अरविंद सिंह,अनूप चौरसिया, राहुल शर्मा, आनंद प्रकाश तिवारी, पारसनाथ जायसवाल, मोती लाल यादव, डॉ. उमा कांत यादव, आदि शामिल थे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top