img 20250810 wa0007

समाजसेवी पप्पू रिजवान की कलाई पर हिंदू बहनो ने बांधी राखी।

समाजसेवी पप्पू रिजवान और हिंदू बहनों का रिश्ता, यहां नई इबारत लि

 

\"\"

सुल्तानपुर। आज जहां समाज में सांप्रदायिकता का जहर घोलने वाले लोग हैं तो वहीं कई लोग आपसी सौहार्द की मिसाल भी हैं। एक दूसरे के त्योहारों पर वे ऐसे शामिल होते हैं मानों परिवार के सदस्य हों।

\"\"

ऐसे कई उदाहरण शनिवार को रक्षाबंधन पर देखने को मिले, जहां मुस्लिम भाई की कलाई पर हिंदू बहन की राखी सजी तो कहीं मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाई को राखी बांधी।शनिवार को गभड़िया निवासी व सपा नेता समाजसेवी पप्पू रिजवान ने अपनी मुंह बोली बहनो से 10 वीं बार राखी बंधवाई।

\"\"

जहां बहन ने भाई को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया, तो वहीं भाई ने भी बहनो को उपहार दिया। समाजसेवी पप्पू रिजवान पिछले 10 सालों से लगातार राखी बंधवाते आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता डोर मजबूत रहे और हमारे देश में अमन शांति रहे, यही उनका सपना है।

\"\"

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top