सारनाथ में एलआईसी अभिकर्ता संगठन की वार्षिक बैठक सम्पन्न बीमा सखी योजना में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी।

वाराणसी सारनाथ स्थित एक होटल में आज भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी शाखा सारनाथ के विकास अधिकारी अरुण सिंह के अभिकर्ता संगठन की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाखा प्रबंधक अनुराग अंजन उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अंजन ने अभिकर्ताओं को एलआईसी की योजनाओं संगठन की मजबूती तथा समाज में बीमा जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अभिकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हर घर बीमा का लक्ष्य तभी साकार होगा जब सभी अभिकर्ता पूरे समर्पण और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई बीमा सखी योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में महिला अभिकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिला अभिकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता करते हुए योजना को आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
बैठक के अंत में सभी अभिकर्ताओं ने एक स्वर में हर घर बीमा के संकल्प को पूर्ण करने का दृढ़ निश्चय किया और एलआईसी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top