सीडीपीओ दिलीप केसरी ने किया प्रोत्साहित,पोषण पखवाड़ा में महिलाओं व किशोरियों को किया गया जागरूक।

 

हरहुआ। बाल विकास परियोजना हरहुआ केलमही ,मढ़वा ,बनवारी

पुर,ऐढे आंगनवाड़ी केंद्र पर विशेष पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सुपोषण दिवस का आयोजन से लेकर गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता, साफ-सफाई और पोषण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हरी सब्जियों, फल और साबुत अनाज के माध्यम से संतुलित आहार का डेमो प्रस्तुत कर जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही खान-पान व देखभाल की जानकारी दी गई।

रसोई आधारित प्रदर्शन के जरिए बताया गया कि दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री से एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं को कैसे दूर किया जा सकता है। साथ ही विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व वसा जैसे पांच प्रमुख पोषक तत्वों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

सीडीपीओ दिलीप केसरी गर्भवती ज्योति वंदना व रंजना की गोद भराई के बाद पोषण से स्वास्थ्य तक की जानकारी देते हुए साफ-सफाई पर जोर दिया। मुख्य सेविका आभा रानी त्रिपाठी

सीएचओ श्रीमती रेखा पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता सिंह ,चंचला सिंह ,आशा गौतम मढ़वा से प्रियम्बदा ,प्रमिला ,रीना पांडेय बनवारी पुर से कलावती उपस्थित रहीं।

सीडीपीओ हरहुआ दिलीप केसरी ने बेहतर कार्य करने वाली सुरवाइजर और आंगनबाड़ी को प्रोत्साहित किया।साथ ही समय से पोषण सामग्री मुहैया कराने का निर्देश दिया। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top