[mur_login_icon]

सीसी रोड निर्माण कार्य का जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव ने किया निरीक्षण

सुलतानपुर। शनिवार को कुड़वार विकास खंड अंतर्गत रेवती का पुरवा भांटी गांव में बन रही सीसी रोड का जिला पंचायत सदस्य द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निर्माण कार्य जिला पंचायत सुलतानपुर की ओर से 15वें वित्त आयोग अनटाइड ग्रांट के अंतर्गत कराया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 31 राम शंकर यादव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप कार्य कराने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर यादव के साथ अभिषेक यादव, रतीपाल,राजकुमार मिश्र,राहुल यादव,अरबिंद कुमार, राम सूरत मनोज कुमार, राम स्वरूप सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top