सुप्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ.ए.के.सिंह के जन्मदिवस पर सुमन हॉस्पिटल में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला

 

सुप्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ.ए.के.सिंह के जन्मदिवस पर सुमन हॉस्पिटल में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.संजय सिंह ने रक्तदान कर समाज को मानवीय सेवा का संदेश दिया।कार्यक्रम में डॉ.रविन्द्र यादव, डॉ.धर्मेंद्र यादव और दान बहादुर सिंह ने डॉ.ए.के.सिंह को भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।जन्मदिवस के अवसर पर सुमन हॉस्पिटल में ओपीडी सेवाएं मरीजों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रखी गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।इस दौरान आजाद सेवा समिति के सदस्य गिरीश तिवारी, गौरव शुक्ला, लोकेश सिंह, दिनेश चौरसिया सभासद और अनुराग पांडेय,पत्रकार सुजीत कसौधन उर्फ डब्ल्यू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top