सुलतानपुर।गोसाईगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों से यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

सुलतानपुर।गोसाईगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों से यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सफेदा (यूकेलिप्टस) की 43 बोटे लकड़ी बरामद की है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि 7 अप्रैल को रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने साक्ष्य जुटाकर 20 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियों में शुभम यादव,करन,रोशनलाल और आदित्य पटेल निवासी बीकापुर,जनपद अयोध्या शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top