
सुलतानपुर।बंधुआकला थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को नहर किनारे से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी खलेश्रपुर नहर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार श्रीवास्तव उर्फ बच्चा श्रीवास्तव निवासी सराय भाई थाना धम्मौर के रूप में हुई है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि आरोपी पर थाना धम्मौर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार,उपनिरीक्षक मो. नासिर कुरैशी, कांस्टेबल ईशू यादव और कांस्टेबल अमरेश यादव शामिल रहे।