सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जोन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में संगठन विस्तार और पत्रकार हितों को लेकर जोरदार मंथन हुआ

सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जोन्स कॉन्वेंट स्कूल गनापुर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में संगठन विस्तार और पत्रकार हितों को लेकर जोरदार मंथन हुआ।बैठक में तहसील इकाई के गठन के साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।जिलाध्यक्ष संतोष यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पवन दूबे को तहसील अध्यक्ष और शिवम श्रीवास्तव को महामंत्री मनोनीत किया गया।पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होते ही मौजूद पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया।बैठक में अक्टूबर माह में मीडिया कार्यशाला आयोजित कराने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल दौर में पत्रकारों को नई तकनीक,मीडिया नैतिकता और जिम्मेदार पत्रकारिता की जानकारी देना बेहद जरूरी हो गया है। कार्यशाला के जरिए युवा पत्रकारों को प्रशिक्षित कर मजबूत मंच उपलब्ध कराया जाएगा।जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और जिला महामंत्री निसार अहमद ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है।वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष दर्शन साहू ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए पत्रकारों से मर्यादा और विश्वसनीयता बनाए रखने की अपील की।बैठक में सदस्यता अभियान तेज करने,संगठन विस्तार और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।नवमनोनीत पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पत्रकार हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।इस मौके पर अफजल अहमद, सरवर हुसैन, रंजीत सिंह, राम बहादुर सिंह, सत्य प्रकाश वर्मा, द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, प्रदीप मिश्रा, रंजीत यादव, राकेश यादव, बिपिन देहाती, सुशील विश्वकर्मा, मोहम्मद नकी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top