सुलतानपुर।समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है

सुलतानपुर।समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर केंद्र सरकार लोकतंत्र और संविधान की आत्मा के साथ खिलवाड़ कर रही है,वहीं राज्यों के संघीय ढांचे को भी कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार पिछले दस वर्षों में पहली बार परिसीमन के सहारे महिला आरक्षण बिल की आड़ में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही है। साथ ही अपने शासित राज्यों में ‘नारी शक्ति मिशन’ का दिखावा कर विपक्षी दलों पर आरोप मढ़ने की कोशिश की जा रही है।अशोक सिंह बिसेन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महिला आरक्षण के पक्षधर हैं,लेकिन वह चाहते हैं कि इसमें दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को भी समान हिस्सेदारी मिले। सपा इन वर्गों के हक-हकूक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ती रहेगी।उन्होंने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव और जनेश्वर मिश्र के सपनों को साकार करने के लिए सपा 21वीं सदी में नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य है कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर भागीदारी निभाएं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top