सुलतानपुर। बंधुआ कला थाना क्षेत्र में महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाने गाकर माहौल खराब करने वाले युवक को मिशन शक्ति टीम ने गिरफ्तार कर लिया

सुलतानपुर। बंधुआ कला थाना क्षेत्र में महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाने गाकर माहौल खराब करने वाले युवक को मिशन शक्ति टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सहाबागंज अंडरपास के पास राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर अभद्रता कर रहा था।पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सहाबागंज निवासी सुनील यादव को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी चारू निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top