सुलतानपुर। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मोस्ट कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

सुलतानपुर। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मोस्ट कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोस्ट निदेशक सहित 28 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।कूरेभार ब्लॉक संयोजक राजबहादुर कोरी व डॉ. राहुल निषाद के संयुक्त नेतृत्व तथा पूर्व विधायक सफदर रजा खां के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन फ़ायजा हॉस्पिटल के डॉ. सादिक अली ने किया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि संस्थान द्वारा विगत कई वर्षों से बाबा साहेब अंबेडकर एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती की पूर्व संध्या पर रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में प्रतिभागियों के लिए रविंद्र निषाद ने फल व वीरेंद्र निषाद ने पानी की व्यवस्था कराई। रक्तदान करने वालों में मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी”, शुभम निषाद, डॉ. ए.पी. रंजन, डॉ. राहुल निषाद, मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, राजबहादुर कोरी, एडवोकेट अशोक कुमार, मो. इमरान, एडवोकेट आशुतोष, विनय बिंद, शिक्षक सत्यराम भारती, दिलीप निषाद, उर्मिला निषाद, विक्रम, लालजी बौद्ध, पिंटू निषाद, हरिश्चंद्र निषाद, दिनेश निषाद, राकेश निषाद, अरविंद निषाद, संतराज निषाद, एडवोकेट गौरव निषाद, अंकित निषाद, अवधेश प्रताप, आत्माराम निषाद, लवकुश कुमार, अजय कुमार हनुमान व डॉ. डी.वी. राव शामिल रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top