वरिष्ठ सपा नेता शकील अहमद के घर जश्न,बेटे ने बढ़ाया जिले का मान

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा से प्रबल दावेदार और सपा नेता शकील अहमद के बेटे शहान शकील ने मसूरी के प्रतिष्ठित सेंट जॉर्ज कॉलेज से इंटरमीडिएट आईएससी बोर्ड परीक्षा में 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर सुलतानपुर का नाम रोशन कर दिया। गुरुवार को परिणाम घोषित होते ही शकील अहमद के आवास पर बधाइयों का तांता लग गया और जश्न का माहौल बन गया।शहान शकील की इस शानदार सफलता ने जिले की सियासत और समाज दोनों में चर्चा छेड़ दी है। मसूरी जैसे नामी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि सुलतानपुर के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार शहान का सपना आईआईएम में प्रवेश लेकर बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल करना है।बेटे की उपलब्धि पर गदगद सपा नेता शकील अहमद ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। एक बेटा ऑर्थो में पीजी कर रहा है,जबकि बेटी प्रतिष्ठित संस्थानों से गोल्ड मेडल हासिल कर अब सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।शहान शकील की सफलता के बाद समर्थकों में चर्चा है,सियासत के मैदान में सक्रिय शकील अहमद का परिवार शिक्षा के मोर्चे पर भी अव्वल निकल रहा है।जिले में यह उपलब्धि दिनभर सुर्खियों में बनी रही।