सुलतानपुर नगर पालिका परिषद द्वारा भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत दिलाने के उद्देश्य से शहर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है

सुलतानपुर नगर पालिका परिषद द्वारा भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत दिलाने के उद्देश्य से शहर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र चौक घंटाघर पर आरओ युक्त वाटर कूलर का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पहले से ही शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क आरओ युक्त वाटर कूलर स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें पयागीपुर चौराहा, पर्यावरण पार्क, शाहगंज चौराहा, नगर पालिका गेट, जिला अस्पताल परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील कार्यालय, विवेक नगर चौराहा और दीवानी न्यायालय परिसर शामिल हैं। अब चौक घंटाघर क्षेत्र में भी राहगीरों और आम नागरिकों के लिए ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

इसके अलावा नगर पालिका द्वारा बस स्टेशन, आजाद पार्क, रेलवे स्टेशन गेट और विकास भवन गेट के पास छायादार शेड लगाकर अस्थायी प्याऊ भी संचालित किए जा रहे हैं। यहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर लोगों को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद दिनेश चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में राधेश्याम सोनी, आजाद सेठ, दिलीप बरनवाल, ओम शंकर बरनवाल समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top