सुलतानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी व एटीएम धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार, 9 एटीएम कार्ड, नकदी व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, श्रीमती चारू निगम के कड़े निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनांक 23.04.2026 को प्रातः 05:35 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, सौरमऊ बाईपास सर्विस लेन के नीचे रोड के किनारे से चोरी एवं एटीएम धोखाधड़ी की घटनाओं में संलिप्त 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद सुलतानपुर के विभिन्न थानों (कोतवाली नगर, गोसाईगंज, बंधुआकलां) में पंजीकृत कई अभियोगों में वांछित चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. मो0 आकिब पुत्र अब्दुल रशीद (निवासी: खम्मपुर, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़)

2. मोहम्मद सारिफ पुत्र मो0 तौफीक (निवासी: पांडरीजबर, थाना कन्हई, जनपद प्रतापगढ़)

3. मोहम्मद फरहान पुत्र रहमअली (निवासी: खम्मपुर, थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़)

बरामदगी का विवरण

एटीएम कार्ड 09 अदद (विभिन्न बैंकों के)

नकदी ₹ 24,400/- (चोरी/धोखाधड़ी से अर्जित)

वाहन 01 अदद (चोरी की मोटरसाइकिल)

संबंधित अभियोग / आपराधिक इतिहास                           उक्त अभियुक्तगण निम्नलिखित मुकदमों में वांछित थे, जिनमें बीएनएस (BNS) की धारा 303(2), 319(2), 318(4), 317(2), 317(4) व 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है:

थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर मु0अ0सं0 755/25, 127/2026, 163/2026, 216/26, 819/2025 तथा कायमी मु0अ0सं0 223/2026

थाना गोसाईगंज, सुलतानपुर मु0अ0सं0 78/2026

थाना बंधुआकलां, सुलतानपुर मु0अ0सं0 57/2026

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (थाना कोतवाली नगर):

1. प्रभारी निरीक्षक श्री संदीप कुमार राय

2. उप-निरीक्षक श्री जितेन्द्र यादव

3. उप-निरीक्षक श्री पंकज कुमार

4. उप-निरीक्षक श्री वैभव त्रिपाठी

5. कांस्टेबल रजत सचान

6. कांस्टेबल दिग्विजय सिंह

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top