सुल्तानपुर।गोसाईंगंज क्षेत्र में गोमती नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान बचाकर 13 वर्षीय राजकुमार निषाद ने बहादुरी की मिसाल पेश की है।

सुल्तानपुर।गोसाईंगंज क्षेत्र में गोमती नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान बचाकर 13 वर्षीय राजकुमार निषाद ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाने वाले इस किशोर को जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सम्मानित किया।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में राजकुमार को बाल वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।अधिकारियों ने उसके साहस और सूझबूझ की जमकर सराहना की।घटना 5 मई की है।गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बेलहरी गांव के तीन बच्चे गोमती नदी किनारे मछली पकड़ने गए थे।नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में भैंस चरा रहे राजकुमार निषाद ने बच्चों को बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगा दी।राजकुमार ने अदम्य साहस दिखाते हुए एक-एक कर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी बहादुरी से तीन परिवारों के घरों में मातम छाने से बच गया।सम्मान समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि राजकुमार जैसे बच्चे समाज के लिए प्रेरणा हैं।उसकी वीरता की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top