
सुल्तानपुर।भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इसौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 47 ग्राम पंचायत इसौली पर भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहेब को नमन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री राजेश दुबे निर्माण,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि,बल्दीराय मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, मंडल महामंत्री पंकज शुक्ला, बूथ अध्यक्ष त्रिभुवन, बजरंग कुमार यादव और विवेक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।मनीषा पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके सिद्धांत समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।