सुल्तानपुर।समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

सुल्तानपुर।समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।उन्होंने कहा,शिक्षा शेरनी का वह दूध है,जो इसे पियेगा,वही दहाड़ेगा।बाबा साहेब के इस विचार को उद्धृत करते हुए उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और कहा कि समाज में जागरूकता व समानता के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा माध्यम है।पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने कहा कि डॉ.अंबेडकर महान समाज सुधारक,भारतीय संविधान के शिल्पी और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे।उनके विचार आज भी हमें समानता,शिक्षा और अधिकारों के प्रति प्रेरित करते हैं।उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top