
सुल्तानपुर। थाना शिवगढ़ क्षेत्र के बहुचर्चित भिटौरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 28 अप्रैल को जसवंत सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹25-25 हजार के दो इनामी बदमाश सूरज सिंह और धनंजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल की शाम जसवंत सिंह पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी।वारदात के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना और लगातार दबिश के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया।क्षेत्राधिकारी लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।