सुल्तानपुर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण,सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पं.रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुल्तानपुर। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सशक्तिकरण,सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पं.रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम में जिलाधिकारी हर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन महिलाओं ने अपने संघर्ष और उपलब्धियों से समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ताइक्वांडो का आकर्षक प्रदर्शन कर आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन किया,जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।इसे बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।अंत में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करना,उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षा व सम्मान का वातावरण स्थापित करना रहा। सुल्तानपुर पुलिस ने जनपदवासियों से मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top