img 20250415 wa0067

सुल्तानपुर पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के बोल

\"\"

मुर्शिदाबाद में जो फुटेज चैनल में दिखाई जा रहे हैं, वह गोदी मीडिया के हैं। मैं मुर्शिदाबाद नहीं गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो 2 साल तक मणिपुर में भी नहीं गए। सांप्रदायिक दंगे भड़काने वाली जो पार्टी है। यह वही लोग कर रहे हैं। देश के अंदर अमन चैन तबाह करने वाली यह पार्टी है। जो रुलिंग कर रही है। अहमदाबाद के रेजोल्यूशन के मुताबिक कांग्रेस पार्टी अब काम करेगी। हम जमीन तक काम करेंगे और कांग्रेस का पुर्नउदय हम यूपी में करेंगे। यह सांप्रदायिक लोग हैं, यह उसी भावना के अनुरूप काम कर रहे हैं। रामराज्य में सारे समाज के लोगों की बात सुनी जाती थी। यह सांप्रदायिक पार्टी है । यह एक ही लाइन पर चल रही है। जनमत को विश्वास में लेकर जो बिल पास किया जाए वह जन भावना के अनुरुप होता है। अगर जन्म से इसे पास किया गया है तो यह विरोध क्यों हो रहा है। सभी को कन्वेंस करते हुए यह बिल पास करना चाहिए था, आखिर जल्दबाजी क्यों की गई। राणा सांगा मामले में इतिहास जो कहता है, उसे हमें मनाना चाहिए। इतिहास पढ़ने पर आपको इसका जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top