सुल्तानपुर में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत, विधायक ताहिर खान ने पेश की ख़िराज-ए-अक़ीदत

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक ताहिर खान द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता रहे शहीद रहबर-ए-मुअज्जम हज़रत अयातुल्ला सैय्यद अली ख़ामेनेई की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की गई।

इसी क्रम में हिंदुस्तान आए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख डॉ. हकीम इलाही का सरज़मीन-ए-सुल्तानपुर पर गर्मजोशी से इस्तेक़बाल किया गया।

इस अवसर पर विधायक ताहिर खान ने कहा कि अयातुल्ला ख़ामेनेई का जीवन इंसानियत, न्याय और मज़हबी मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनकी शहादत पूरी दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख डॉ. हकीम इलाही ने सुल्तानपुर में मिले सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन दुआ और शांति संदेश के साथ किया गया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top