
जनपद में इन दिनों गुटखा और पान मसाला की कालाबाजारी को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। आरोप है कि बड़े होलसेल व्यापारी निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर माल बेच रहे हैं, जिसका सीधा असर फुटकर दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।
नाम न छापने की शर्त पर कई छोटे दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक माह में प्रमुख ब्रांडों के दामों में अचानक भारी बढ़ोतरी की गई है। उनके अनुसार—
कमला पसंद (39 पाउच) का पैकेट जो एक माह पहले 165 रुपये में मिलता था, अब 250 रुपये में दिया जा रहा है।
राज श्री (30 पाउच) पहले 125 रुपये में मिलता था, जो अब 185 रुपये में बेचा जा रहा है
सिग्नेचर (54 पाउच) का पैकेट 220 रुपये से बढ़ाकर 320 रुपये कर दिया गया है
दुकानदारों का कहना है कि होलसेल स्तर पर ही रेट बढ़ा दिए गए हैं, जिससे वे मजबूरी में अधिक कीमत पर ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में भी नाराजगी देखी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, जिले के कुछ बड़े होलसेलर मनमाने तरीके से रेट तय कर रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस बढ़ोतरी की जानकारी प्रशासन को नहीं है, या फिर इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो बाजार में कालाबाजारी और तेज हो सकती है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।