सेंट जॉन्स मढ़ौली एलुमनाई एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न,पुनीत कपूर बने अध्यक्ष।

वाराणसी। आज सेंट जॉन्स मढ़ौली एलुमनाई एसोसिएशन की साधारण सभा की वार्षिक बैठक द बनारस क्लब लिमिटेड के सभागार में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित लखमानी ने की, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन के विकास में सदस्यों के योगदान के लिए सभी का आभार भी व्यक्त किया। बैठक में सचिव वैभव अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की,जबकि कोषाध्यक्ष अमित मोदी ने संस्था का आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। इसके बाद चुनाव अधिकारी सचिन अग्रवाल एवं मोहित मेहरा ने वर्ष 2026-27 के लिए नए संचालक मंडल का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया। चुनाव परिणामों के अनुसार पुनीत कपूर को अध्यक्ष,विजय पेशवानी को उपाध्यक्ष,सिद्धांत सिंह को सचिव,वैभव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा कुलदीप सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक रोहित कपूर ने एसोसिएशन के निरंतर विस्तार पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। संरक्षक वैभव कपूर ने संस्था में पारिवारिक माहौल बनाए रखने पर जोर दिया,वहीं मनीष माहेश्वरी ने संगठन के मूल उद्देश्यों को सदैव प्राथमिकता देने की बात कही।कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य एवं संस्था के मुख्य संरक्षक फादर सुसाइ राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों से विद्यालय गौरवान्वित होता है। साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का सुझाव दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुनीत कपूर ने अपने प्रथम संबोधन में आगामी कार्यकाल की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। इस बैठक में आयुष खत्री,गुंजन चांडक,सलिल शाह,अभिषेक मैरोलिया,उदय राजगढ़िया,वरुण मुंद्रा,शाश्वत खेमका,विजय गुप्ता,अपूर्व मित्तल और निशांत अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

59
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top