स्कूली बच्चों की घोर लापरवाही, मौत को दे रहे दावत

सुल्तानपुर: शहर के ओमनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई। बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छः छात्र एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़कों पर दौड़ते नजर आए।

यह नजारा सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे-सीधे जान से खिलवाड़ है। एक बाइक पर दो से अधिक सवारी बैठना कानूनन अपराध है, ऐसे में छः छात्रों का सवार होना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।

चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। यदि जरा सा भी संतुलन बिगड़ता, तो गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि परीक्षा के नाम पर इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं।

प्रशासन और यातायात विभाग के लिए यह घटना एक चेतावनी है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top