स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन,लूट रोकने की उठी मांग।

वाराणसी। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चौकाघाट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीओ विद्युत के माध्यम से सौंपा और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से मनमाने ढंग से बिल वसूले जा रहे हैं। उनका कहना था कि पहले जहां सामान्य परिवारों का बिजली बिल करीब 1500 रुपये आता था, वहीं अब वही बिल बढ़कर 6000 से 7000 रुपये तक पहुंच गया है,जिससे आम जनता और किसान वर्ग आर्थिक रूप से परेशान हो गया है। आप कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली से लोगों को लगातार रिचार्ज कराना पड़ रहा है,जिससे असुविधा और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है और उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। पार्टी ने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही आम उपभोक्ताओं और किसानों को राहत देने के लिए पारदर्शी और जवाबदेह बिजली व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top