img 20250815 wa0014

स्वतंत्रता दिवस पर बल्दीराय तहसील में ध्वजारोहण,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

सुल्तानपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बल्दीराय तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

\"\"

इस मौके पर तहसीलदार अरविंद तिवारी, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, पेशकार उमेश सिंह सहित तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।उप जिलाधिकारी ने तहसीलवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान,साहस और त्याग को याद करने का अवसर देता है। कार्यक्रम के दौरान शहीद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। पूरे समारोह में देशभक्ति के गीत,जयघोष और उत्साह का माहौल छाया रहा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top