हरहुआ ब्लॉक के गांवों में बनवासी परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बना गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन,405 परिवारों को मिला राशन किट।

वाराणसी। समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार कार्य कर रही गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन,मुर्दहा एक बार फिर बनवासी परिवारों के लिए सहारा बनकर सामने आई है। संस्था के तत्वावधान में हरहुआ ब्लॉक के करीब 19 गांवों में रहने वाले जरूरतमंद बनवासी परिवारों को कई वर्षों से नियमित रूप से राशन सामग्री वितरित की जा रही है। संस्था द्वारा इस वर्ष अब तक 405 परिवारों को राशन किट देकर लाभान्वित किया जा चुका है। इस राशन किट में चावल,आटा,तेल,मसाले,हल्दी और नमक जैसी जरूरी खाद्य सामग्री शामिल होती है,जिससे गरीब परिवारों को दैनिक जीवन में राहत मिल सके। संस्था के निर्देशक ने बताया कि गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा गरीब बनवासी परिवारों के हित में काम करती रहेगी और हर संभव प्रयास किया जाएगा कि किसी भी गरीब परिवार को कम से कम दो समय के भोजन की कमी न हो।इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों अभिषेक मिश्रा,जड़वती देवी,अंजू देवी,सीमा सिंह,अतुल यादव सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान लगातार बना हुआ है। संस्था के इस सराहनीय प्रयास से गांवों के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है और समाज में सेवा व सहयोग की प्रेरणा भी मिल रही है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top