हर शनिवार सेवा का संकल्प: अन्नक्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला प्रसाद व जल सेवा

वाराणसी। प्राचीन आध्यात्मिक नगरी काशी में सेवा और सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संकल्प संस्था द्वारा चौक क्षेत्र में संचालित “संकल्प अन्न क्षेत्र” के अंतर्गत शनिवार को खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ-साथ जल सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ प्रसाद एवं जल वितरण किया। गर्मी के मौसम में यह पहल लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध हुई और कार्यक्रम स्थल पर संतोष एवं कृतज्ञता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर की गई। इसके पश्चात चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के समक्ष प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ, जहां लगातार लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते रहे।

संस्था द्वारा यह सेवा अभियान अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार को निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही विशेष तिथियों एवं पर्वों पर भी प्रसाद वितरण, फलाहार वितरण तथा जल सेवा जैसे जनहितकारी कार्य किए जाते हैं, जो समाज में सहयोग, सेवा और संवेदना की भावना को सुदृढ़ बनाते हैं।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि “निरंतर सेवा ही समाज की सच्ची शक्ति है। हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे और सेवा की यह परंपरा लगातार आगे बढ़ती रहे।”

इस आयोजन को सफल बनाने में संदीप जैन, श्रीमती पारुल जैन (नोएडा), दीपांकर जैन (नोएडा), डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी, डॉ. शशि द्विवेदी, श्रीमती मृदुला रानी, लल्लन चूरामुरा का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

रमेश चंद्र अग्रवाल महासचिव

संकल्प संस्था, वाराणसी।

7775078405805895489
60
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top