img 20250805 wa0036

हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा उस वक्त हुआ जब बल्दीराय क्षेत्र के विशुन पुर निवासी रघुनाथ प्रजापति पेट्रोल भरवाने के बाद सड़क पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान कूड़ेभार की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

\"\"

टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े,जबकि कार बिजली के पोल से टकरा गई,जिससे 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूट गया। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर बड़ा हादसा टाल दिया।स्थानीय लोगों ने घायल को एम्बुलेंस से कुमारगंज अस्पताल भेजा,जहां इलाज जारी है। बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था,जिससे उसकी जान बच सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

\"\"

Related News

7775078405805895489

Lates Post

61
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top