अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल “(आढ़त वाले)” के नेतृत्व में अग्रसेन सेवा संस्थान बना सेवा एवं धर्मकार्य का प्रेरणास्रोत।

धर्म, सेवा एवं संस्कारों की पावन भावना को आत्मसात करते हुए अग्रसेन सेवा संस्थान द्वारा रविवार 24 मई 2026 को एडेल बैठक जी में अत्यंत भव्य, दिव्य एवं प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल “(आढ़त वाले)” के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए सेवा, समर्पण एवं धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय, आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वैदिक परंपरा एवं धार्मिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ भव्य गौदान कार्यक्रम रहा, जिसमें कुल 7 गौ माता एवं बछियों का दान किया गया। इस पावन कार्य को काशी के विद्वान एवं प्रख्यात वैदिक पंडित रतन महाराज जी के सान्निध्य एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत संपन्न कराया गया। गौदान से पूर्व गौ माता का अत्यंत मनोहारी श्रृंगार किया गया। गौ माता को चांदी के सींग, सोने के खूर तथा मखमल के सुंदर एवं आकर्षक वस्त्र पहनाए गए। इसके पश्चात विधिपूर्वक तिलक, पूजन एवं आरती कर गौ माता का अलौकिक श्रृंगार किया गया।
सुसज्जित एवं श्रृंगारित गौ माता की अद्भुत एवं दिव्य छवि को देखकर उपस्थित सभी श्रद्धालु एवं अतिथि भाव-विभोर हो उठे तथा पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा एवं आनंद से सराबोर हो गया। गौ माता की सुंदरता एवं कार्यक्रम की भव्यता ने उपस्थित वैष्णव जनों के मन में धार्मिक चेतना एवं सेवा भावना का नया प्रकाश उत्पन्न किया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा बैठक जी में श्रद्धालुओं एवं वैष्णव जनों की सुविधा हेतु दो वातानुकूलित AC समर्पित किए गए, जिससे वहां आने वाले भक्तों को गर्मी में विशेष राहत मिल सके। साथ ही बड़ी दरी की सेवा कर श्रद्धालुओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वैष्णव जनों एवं सदस्यों के लिए स्नेह एवं सम्मानपूर्वक अल्पाहार एवं प्रसादी की सेवा भी कराई गई। सेवा व्यवस्था इतनी व्यवस्थित एवं भावपूर्ण थी कि प्रत्येक व्यक्ति संस्था की सेवा भावना की मुक्तकंठ से सराहना करता दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पूज्य महाराजश्री जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महाप्रभु जी के श्रीचरणों में विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं सभी के निरोगी जीवन की मंगलकामना की। पूरे आयोजन में सेवा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। धार्मिक स्थल पर गौसेवा, वातानुकूलित सेवा, श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं सहयोग की इस प्रेरणादायी भावना ने उपस्थित लोगों के हृदय में सेवा एवं धर्म के प्रति नई जागृति उत्पन्न कर दी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा वातावरण दिव्य ऊर्जा एवं सकारात्मकता से आलोकित हो उठा हो। सभी सदस्य सेवा भाव से ओत-प्रोत होकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बने और कार्यक्रम ने समाज में एक उत्कृष्ट संदेश प्रसारित किया।

अग्रसेन सेवा संस्थान विगत कई वर्षों से समाजसेवा, धार्मिक एवं मानवीय कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल “(आढ़त वाले)” अपनी सरलता, सेवाभाव, संगठन क्षमता एवं धार्मिक निष्ठा के कारण समाज में विशेष सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में संस्था निरंतर समाजहित एवं धर्मकार्य के माध्यम से सेवा की नई मिसाल स्थापित कर रही है। कार्यक्रम की भव्यता, अनुशासन एवं सेवा कार्यों की व्यापक प्रशंसा उपस्थित श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं समाजजनों द्वारा की गई।
इस पूरे आयोजन में मुख्य रूप से हरे कृष्ण रस्तोगी (मुन्ना जी), भैया चावला, हरे कृष्ण अग्रवाल (चूड़ी वाले), विनय कृष्ण अग्रवाल, हरीश जी (पासा वाले), पंकज (ब्रह्मा घाट), संजय अग्रवाल (गिरिराज), विवेक अग्रवाल, समित अग्रवाल, अनूप अग्रवालLic, संजय अग्रवाल रामघाट व सचिन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक जी में आयोजित मनोरथ श्रृंगार एवं दर्शन के मुख्य यजमान अग्रसेन सेवा संस्थान के अग्रणी सदस्य हरे कृष्ण रस्तोगी (मुन्ना जी) रहे। उक्त कार्यक्रम में काशी से लगभग 800 से अधिक वैष्णव जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।