अधर्म के अंत,न्याय स्थापना साहस ,ज्ञान के प्रतीक को लेकर वरुणा घाट पर भव्य दीपोत्सव सम्पन्न।

सर्व धर्म समभाव का दिया गया सन्देश।

रामेश्वर पंचकोशी के तीसरे तीर्थ पड़ाव रामेश्वर स्थित आदि गंगा वरुणा नदी घाट पर सर्व धर्म समभाव को लेकर हिन्दू ,मुश्लिम ,सिख ,ईसाई व रैदास पंथ के धर्मगुरुओं ने एक साथ दीप जलाकर भगवान परशुराम के जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव कर उन्हें याद किया।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित जनसमुदाय ने एक साथ पांच हजार एक दीप जलाया और नमन कर याद किया।

हिन्दू धर्म से रामेश्वर मन्दिर पीठाधीश्वर आचार्य प0 अन्नू तिवारी, मुश्लिम धर्म गुरु मौलाना मुहम्मद अख्तर रजा , सिख धर्मगुरु सरदार मंजीत सिंह, ईसाई धर्म गुरु फादर पैट्रिक्स ,रैदास पंथ से रविदास मंदिर के महंत राजबली दास ने अपने हाथ से दीप जलाकर माँ वरुणा को अर्पण कर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया।

सनातन संस्कृति जो सभी को अपने मे समेटकर चलती रही है उसका जीवंत झलक वरुणा घाट पर एक बार पुनः जाग्रत हो सम्पन्न हुआ।

दीपोत्सव के पश्चात संगोष्ठी के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मनीषी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय ने कहा कि भगवान विष्णु के छ्ठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती अधर्म के अंत ,न्याय की स्थापना ,साहस व ज्ञान के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।क्योंकि उन्होंने पृथ्वी से अत्याचारी शासकों का नाश किया था। कलियुग में भी पृथ्वी पर मौजूद हैं।ऐसे भगवान की जयंती को सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सामाजिक समरसता के रूप में मनाए जाने की व्यवस्था करे।

विशिष्ट अतिथि अ0भा0म0 परिषद के राष्ट्रीय महासचिव दीवाकर द्विवेदी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्र ने कहा कि वरुणा नदी की अविरलता व स्वच्छता हेतु सरकारी स्तर पर बड़े व प्रभावी व्यवस्था और रामेश्वर तीर्थ को काशी के धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाय।

अजगरा विधानसभा के विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक तीर्थस्थलों के विकास व सुंदरीकरण के लिए कटिबद्ध है।काशी खण्ड के सर्वांगीण विकास का कार्य जल्द पूरा होगा।

कार्यक्रम में वाराणसी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष वाराणसी रामप्रकाश दुबे, रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’ , वरिष्ठ पत्रकार के0 एल0 पथिक,जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह, हिटलर सिंह,प्रधान संघ जिला महामन्त्री मधुवन यादव, डॉ0 प्रदीप पांडेय,डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 जी0पी0 यादव, प्रधान घनश्याम सिंह यादव ,प्रधान कैलाश यादव राम यादव,डॉ0 रामप्रसाद,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता, शंकर गोंड,ओमप्रकाश पटेल ,सन्तोष कुमार ,खंझाती सरोज सहित रसूलपुर भोपतपुर

कोइरीपुर खुर्द,रामेश्वर ,जगापट्टी, पेडूका ,बरेमा ,लक्षिपुर सहित कई गांवों के लोग उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय मनीषी परिषद के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक कपिल नारायण पांडेय व महानगर अध्यक्ष नीरज चौबे’सोनू’ ने अतिथियों का अंगवस्त्र ,स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत सम्मान व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top