
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में आदित्य नारायण सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, महेशपुर धरसौना, चोलापुर, वाराणसी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 99% तथा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 99.5% रहा, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कक्षा 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 25 विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आनंद प्रजापति ने 93.5% अंक प्राप्त कर कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं में गौरव पाठक ने 87% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:
आनंद पटेल (93.16%), रविकांत प्रजापति (93%), हर्ष पटेल (92%), श्रेया पाल (89%),अनिकेत (88%),प्रथमेश कुमार वर्मा (87%),आर्यन पटेल (86%),निधि पटेल (85%),आर्यन वर्मा (85%),किशन वर्मा (85%),अंजली वर्मा (85%),सिद्धार्थ यादव (83.66%),प्रशांत वर्मा (83.5%),विमल पाल (83.5%),अनिकेत सिंह (83.16%),कुमारी जूली (83%),अंश विश्वकर्मा (82%),अकाल यादव (82%),सिवान यादव (81.50%), कृष्णा पटेल (81.33%), साहिल (81%), शिव रघुवंशी (80.33%), उज्जवल (80.16%), बाबू रजनीकांत भारद्वाज (80%), अंश कुमार मिश्रा (80%)। कक्षा 12वीं के प्रमुख परिणाम:
गौरव पाठक (87%), रवि प्रजापति (86%), अनुज पाठक (85%), खुशी पटेल (83%), वैस अहमद (80%), वारिस अहमद (80%), रितिका पटेल (80%), आकाश यादव (80%)। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत,अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।