
वाराणसी। शहर के अर्दली बाजार क्षेत्र में आज लालता प्रसाद ज्वेलर्स (LPJ) के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और विश्वसनीय प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलती है और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।इस अवसर पर संस्थान के संचालक परिवार— केशव प्रसाद गुप्ता,संदीप कुमार गुप्ता,प्रदीप कुमार एवं मोहित गुप्ता — ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लालता प्रसाद ज्वेलर्स (LPJ) ग्राहकों को आधुनिक डिज़ाइन,शुद्धता और भरोसे के साथ उच्च गुणवत्ता के आभूषण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शोरूम में पारंपरिक से लेकर समकालीन डिज़ाइन तक की आकर्षक रेंज उपलब्ध है,जो हर वर्ग और अवसर के अनुरूप है। संस्थान की ओर से यह भी घोषणा की गई कि आगामी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर्स प्रस्तुत किए जाएंगे,जिससे खरीदारी का अनुभव और भी यादगार बनेगा।उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने नए शोरूम की भव्यता और संग्रह की सराहना करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।