[mur_login_icon]

आनंद क्रिकेट अकादमी के कप्तान ऋषभ मिश्रा एवं उप कप्तान सिद्धांत पाठक मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि से विजेता ट्रॉफी लेते हुए

प्रतिष्ठित रणजी खिलाड़ी बाबू तैलंग स्मृति सीनियर जिला क्रिकेट लीग एवं रणजी खिलाड़ी सगीर अहमद स्मृति जूनियर जिला क्रिकेट लीग-2026 का रंगारंग कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न =

“सीनियर वर्ग में आनंद क्रिकेट अकादमी विजेता और विवेक अकादमी उप विजेता रही,

और जूनियर वर्ग में शिवपुर अकादमी विजेता एवं द क्रिकेट बॉय अकादमी उप विजेता रही ”

सीनियर वर्ग में =

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- सिद्धांत पाठक

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज-मार्कण्डे चौरसिया

मैन ऑफ द सीरीज- सिद्धांत पाठक

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशानिर्देशों पर, वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में वाराणसी के सबसे प्रतिष्ठित रणजी खिलाड़ी बाबू तैलंग स्मृति सीनियर जिला क्रिकेट लीग एवं रणजी खिलाडी सगीर अहमद स्मृति जूनियर अंडर-16 क्रिकेट लीग-2026 के रंगारंग पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन द क्रिकेट बॉय अकादमी गौराकलां,वाराणसी में संपन्न हुआ,

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बी.एच. यू. आईआईटी के पूर्व डीन ऑफ स्टूडेंट रणजी खिलाड़ी प्रोफ़ेसर सुशील शर्मा रहे, समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट प्रेम प्रकाश गौतम रहे, समारोह के विशिष्ट अतिथि सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. यस. पटेल,सीनियर एडवोकेट रंजन मिश्रा, प्रिन्सिपल डॉ सुशांत द्विवेदी रहे।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व रणजी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर पूर्व रणजी खिलाड़ी जावेद अख्तर खान ने किया।

समारोह का गरिमामयी संचालन आयोजन सचिव सीनियर क्रिकेटर पी. पी. आनंद मिश्रा, एडवोकेट ने किया।

अतिथियों का स्वागत एवं पूरे कार्यक्रम का आयोजन व्यावस्था उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डेवेलपमेंट कमेटी के सदस्य श्री जमाल अख्तर ने किया,

समारोह का धन्यवाद ज्ञापन बीसीसीआई लेवल ओ कोच रंजीत सिंह ने किया।

समारोह में प्रमुख रूप से रणजी खिलाड़ी सीमान्त सिंह, चयनकर्ता अजय पांडे,विनोद बिंद,कृष्णा यादव,राजेश राय, प्रियंकर राहुल,राहुल, रितेश, हेमन्त राय, सैफी अहमद,उमेश वर्मा, आदि सैकड़ों खिलाड़ी एवं सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top