आपसी समन्वय बनाकर संचारी रोग ,दस्तक अभियान को सफल बनाने का कार्य करें

हरहुआ ब्लाक सभागार बेलवरिया में विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान 01अप्रैल से 30 अप्रैल के तहत आशा ,एएनएम ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को उन्मुखीकरण के तरह प्रशिक्षण दिया गया।
10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं , आंगनबाड़ी व एएनएम द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान माइक्रोप्लान के अनुसार 10 अप्रैल से आशा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 25 घरो का भ्रमण कर पांच प्रकार की बीमारियों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाने जिसमें बुखार के रोगियों की सूची ,आईएलआई (खांसी, बुखार व तेज सांस ) के रोगियों की सूची व क्षय रोग के लक्षण युक्त रोगियों की सूची, कालाजार व फाइलेरिया के लक्षण युक्त रोगियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची शामिल हैं। ई कवच पर यूडीएसपी पोर्टल पर फीड करना है। और जिन व्यक्तियों का आभा आईडी नहीं बना है उनका ई कवच से आभा आई डी बनाना साथ ही सर्वे के दौरान घर-घर जाकर लोगों को पीने के शुद्ध पानी इस्तेमाल करने, दस्त के बारे में जानकारी, मच्छरदानी का प्रयोग करने, पूरी बांह के कपड़े पहनना, चूहा व छछूंदर से होने वाले स्क्रब टायफस रोग, घरों के आसपास पानी न इकट्ठा होने देने हेतु लोगों को जागरूक करने ताकि संचारी रोगों से बचा जा सके।
इसके साथ ही एचपीवी वैक्सीन 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी लडकियो को सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर प्रतिदिन 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आधार कार्ड नंबर लेकर आने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में समस्त आशा
आंगनबाड़ी, संगिनी और एएनएम शामिल रही।
प्रभारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने कहा कि आपसी समन्वय बनाकर सभी कार्यकर्ता समय के अंदर कार्य पूर्ण करेंगी।उनका सहयोग स्तरीय कार्यकर्ता करेंगी। समय से कार्य पूरा नही करने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक वसंत लाल श्रीवास्तव, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राकेश कुमार, सुपरवाइजर माखन शर्मा,
बीएचडब्लू मनीष गुप्ता आईसीडीएस विभाग से सुपरवाइजर किरनलता भारती, चिंन्ता पाल, चंद्र तारा देवी सहित एएनएम,संगिनी, समस्त आशा समस्त, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top