आर्मरेसलिंग में काशी विद्यापीठ के छात्र ओम यति ने जीता रजत पदक

वाराणसी। अलीगढ़ स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 11 से 15 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,वाराणसी के छात्र ओम यति ने पुरुषों के 100 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 48 विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। काशी विद्यापीठ,वाराणसी की चार सदस्यीय आर्मरेसलिंग टीम भी इसमें सम्मिलित रही। यह प्रतियोगिता एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ के तत्वावधान में आयोजित की गई,जिसमें तकनीकी सहयोग पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया द्वारा प्रदान किया गया। ओम यति की इस उपलब्धि पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय,अलीगढ़ के कुलपति प्रो. एन.बी. सिंह ने उन्हें बधाई दी। वहीं प्रतियोगिता के संयोजक एवं पाफी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादोन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ओम यति के आर्मरेसलिंग कोच एवं पूर्व एशियन चैंपियन,काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. राहुल राज ने इस उपलब्धि को विद्यापीठ और वाराणसी का गौरव बताते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में वाराणसी के पंजा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराएंगे। घर लौटने पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों द्वारा ओम यति पुत्र विनोद यति का अंगवस्त्र और माला पहनाकर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर के पुजारी उमेश गिरि,हाईकोर्ट के अधिवक्ता सतीश सिंह,पत्रकार अजय चौबे, अतुल राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top