इब्राहिमपुर में बसपा नेता अफसार अहमद का जोरदार स्वागत,सौहार्द बनाए रखने की अपील

सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के इब्राहिमपुर बाजार में वरिष्ठ बसपा नेता अफसार अहमद का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।अफसार अहमद इसौली विधानसभा 187 से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।उनके आगमन पर समर्थकों ने नारों के साथ उनका अभिनंदन किया और जगह-जगह स्वागत किया गया।इस मौके पर अफसार अहमद ने लोगों को रमजान और ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे,सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सद्भाव ही विकास की असली पहचान है।कार्यक्रम में साबिर अली,रहमुद्दीन प्रधान पद प्रत्याशी हेमनापुर, नौशाद अहमद प्रधान प्रत्याशी हेमनापुर, महमूद बीडीसी, आजाद, गोल्डी, शेर आलम, हाजी ननकाऊ, हाजी मासूक, हाजी जियाउल्लाह, आवेश, आफताब, अली रज़ा, सिकंदर, इकरार, महताब, जाकिर, राशिद, अतिउल्लाह, अमजद, नजीबुल्लाह, धूमे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top