इसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा मऊ निवासी कासिम अली उर्फ सद्दाम (32) पुत्र अतहर अली हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा मऊ निवासी कासिम अली उर्फ सद्दाम (32) पुत्र अतहर अली हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतक का शव जब अहमदाबाद से उनके पैतृक गांव मऊ पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।नम आंखों के बीच उनका जनाजा अदा किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं इसौली विधानसभा 187 से प्रबल दावेदार शकील अहमद भी जनाजे में शामिल हुए।उन्होंने मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। युवक की असमय मौत से क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top