इसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत कर समाजवादी पार्टी

 इसौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत कर समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने जनसंपर्क अभियान को धार दी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों से मुलाकात कर सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की।सपा नेता सबसे पहले फिरोजपुर कला पहुंचे, जहां छोटे भाई फैज अहमद के वलीमे में शामिल होकर नवदंपति को मुबारकबाद दी। यहां उन्होंने परिजनों और क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा तथा स्थानीय हालात की जानकारी ली।इसके बाद वह बंधवा कला स्थित मरियम कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक अहमद अली के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए। मौके पर प्रधान रंकेडीह इंतजार उर्फ पिंटू से राजनीतिक गुफ्तगू हुई। वहीं गेंदई का पुरवा स्थित रजा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनवर जमाल से मुलाकात कर प्रदेश में शिक्षा के गिरते बजट, निजी शिक्षण संस्थानों की चुनौतियों और शैक्षिक संसाधनों की कमी पर गंभीर चर्चा की।इस दौरान हाजी नसीम साहब से भी मुलाकात हुई,जिन्होंने उन्हें दुआओं से नवाजा। बाद में गुफरान अहमद उर्फ सैफी सुलतानपुर के पैगापुर पहुंचे,जहां अशरफ भाई के दौलतखाने पर क्षेत्र की सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top