
सुल्तानपुर। मिशन 2027 को लेकर जिले की इसौली विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पप्पू रिजवान ने अपनी विधायकी की दावेदारी पेश कर दी है। दावेदारी के बाद से वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय होकर गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं।पप्पू रिजवान ने पारा, बहुरावा कस्बा, पीरो सरैया, हरिहरपुर,भवानीपुर,चंदौर, नरही, बनकटवा, डंडवा और सरकौड़ा समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान किसानों, युवाओं और बुजुर्गों ने बिजली, पानी, सड़क और बेरोजगारी जैसी समस्याएं उनके सामने रखीं।उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने अवसर दिया तो क्षेत्र का समग्र विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि वह केवल चुनावी समय में नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे।जनसंपर्क के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा,मैं नेता बनने नहीं, बेटा-भाई बनकर सेवा करने आया हूं। जनता का आशीर्वाद मिला तो इसौली की तस्वीर बदल देंगे।इस दौरान वह ग्राम सभा मऊ, पोस्ट बिसावां भी पहुंचे,जहां उन्होंने मरहूम कासिम अली उर्फ सद्दाम के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ अली रज़ा, मुन्ना, सोहराब खान, नफीस अहमद, अतहर अली, अज्जू, सुल्तान मिर्ज़ा, अज़हर और शाहंशाह पूर्व प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे।