
वाराणसी : ईंट निर्माता एसोसिएशन वाराणसी के सभी पदाधिकारी प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड के चेयरमैन आर पी सिंह से मिला व उनका आभार व्यक्त किया | प्रदेश में 2012 के बाद से प्रदूषण लाइसेन्स पर लगी रोक को एसोसिएसन की मांग पर चेयरमैन ने सज्ञान लिया व उनकी मांगो को पूरा कराकर लाइसेन्स बनावाने की समस्त बाधाओं को दूर कराया जायेगा जिसका ईंट निर्माता एसोसिएशन आभारी है। ईंट निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना ने बताया की हमलोग पहली बार लखनऊ में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के
चेयरमैंन आर पी सिंह के आवास पर 11 मार्च 2025 को मुलाक़ात किये थे।
ईंट निर्माता एसोसिएशन वाराणसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित “सीटीओ” योजना के अंतर्गत ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है

जनपद के अनेक ईंट भट्ठों का प्रदूषण लाइसेंस वर्ष 2012 के बाद से बनना बंद हो गया था जिससे ईंट भट्ठा संचालकों को विभिन्न प्रशासनिक एवं व्यावसायिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था | ईंट निर्माता एसोसिएशन के प्रयास से 11मार्च 2025 को वन मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण सक्सेना व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमेन आर पी सिंह से मिलकर प्रदूषण का लाइसेंस बनवाने के लिए मांग उठाई। इसी कड़ी में एसोसिएशन की मांग राज्य सरकार के द्वारा 2026 में पुरी की गयी व प्रदूषण का लाइसेंस बनवाने के लिए सरकार ने अनुमति दिया। एसोसिएशन के लोगो को ज़ब यह पता चला की प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमेन आर पी सिंह विभागीय कार्य से वाराणसी आये हुए है तो एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीशंकर सिंह मुन्ना ने दूरभाष से सम्पर्क कर ईंट निर्माता एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कैंटोनमेन्ट क्षेत्र स्थित होटल रामाडा में उनका भव्य स्वागत करते हुए प्रदूषण का लाइसेंस दिलाने में उनकी मदद को काफ़ी सराहनीय कहा।
ईंट निर्माता एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि ईंट उद्योग क्षेत्र के हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है ऐसे में लाइसेंस नवीनीकरण की समस्या का समाधान होने से उद्योग को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी सुरक्षित रहेंगे। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेंगे।
उक्त अवसर पर बैठक में आरओ रोहित शर्मा व प्रदूषण बोर्ड के पदाधिकारी गण शामिल रहे | एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना,रोशन सिंह,अजीत सिंह (हरिओम ),उमेश यादव, विकास सिंह,पंकज सिंह,राहुल सिंह,बाबू सिंह, प्रवीण सिंह, अमित सिंह, रमाशंकर सिंह,रिंकू पाण्डेय, शशांक शेखर,पंकज सिंह, अखिलेश सिंह,आनन्द सिंह,धीरज सिंह,विपिन सिंह,चंदन सिंह,सुनील यादव,राहुल यादव,कोमल सिंह, रामजनम यादव आनन्द कुमार पाण्डेय,संजय कुमार यादव (शिव शक्ति ईंट भट्टा ),उमेश पटेल (प्रिंस मार्का ईंट उद्योग नेहिया ) सहित इत्यादि काफ़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी गण शामिल रहे ||