
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा अध्यक्ष एवं 2027 के विधानसभा चुनाव में इसौली सीट से प्रबल दावेदार गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के बंधुआकला गांव में आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत की।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान मोहम्मद अकरम एवं प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद मेहताब के आवास पर किया गया।इस अवसर पर गुफरान अहमद ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की बधाई दी तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को पुनः सत्ता में लाने और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए।इस मौके पर सुरेश शुक्ला, देवानंद शुक्ला, प्रकाश नेता, अमन अंसारी, मो.फैजान सहित कई शिक्षक व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, भाईचारे और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।