एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स असोसिएशन का निर्वाचन संपन्न

अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष तथा शशि प्रकाश राय महामंत्री। 

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में डायट सारनाथ जनपद वाराणसी एआरपी कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया दिवाकर सिंह काकन, जिला अध्यक्ष गाजीपुर चुनाव अधिकारी के पर्यवेक्षण में सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर संरक्षक के रूप में श्रीनिवास सिंह एवं डॉ. संजय गुप्ता को दायित्व प्रदान किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री शशि प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष मनीषा प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी रश्मि त्रिपाठी, संगठन मंत्री अरविंद कुमार दीक्षित तथा संयुक्त मंत्री अखिलेश यादव निर्वाचित हुए।

बैठक में एआरपी की भूमिका एवं दायित्वों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एआरपी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने, शिक्षकों के शैक्षिक सहयोग एवं प्रशिक्षण, नवाचारों के प्रसार, मिशन प्रेरणा एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एआरपी विद्यालयों में सतत शैक्षणिक अनुश्रवण कर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सफल एवं सक्रिय कार्यकाल की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अनेको पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top