एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत शनिवार को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इसौली विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया।

एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत शनिवार को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इसौली विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने मंडल बल्दीराय के शक्तिकेंद्र हैधना कला, नन्दौली, अलियाबाद, इसौली, बीही निदूरा एवं रसूलपुर सहित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एमएलसी ने बूथ स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कर रहे हैं। एमएलसी ने कार्यों की सराहना करते हुए बूथ पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा बल्दीराय मंडल अध्यक्ष फैय्याज अहमद, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव,बूथ अध्यक्ष अमर बहादुर उर्फ पप्पू, बल्दीराय मंडल मंत्री श्रीराम मौर्य, बीडीसी तनवीर आलम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493