ओम शिवा फाउंडेशन, और ग्लोबल पॉइंट संयुक्त तत्वावधान में सरोजा पैलेस, वाराणसी में पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर मनाया गया।

गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में पौधारोपण कर लिया गया स्वच्छ काशी का संकल्प

वाराणसी, 04 अप्रैल 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ओम शिवा फाउंडेशन, और ग्लोबल पॉइंट के संयुक्त तत्वावधान में आज सरोजा पैलेस, वाराणसी में “पर्यावरण दिवस” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शहर के गण्यमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की प्रमुख बातें:

1 वृक्षारोपण: मुख्य अतिथियों ने तुलसी का पौधा लगाया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात 1200 से अधिक पौधे बाटे गए।

2.संकल्प सभा: वक्ताओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर जोर देते हुए प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं हरित वाराणसी बनाने का आह्वान किया। गंगा संरक्षण को भी प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

3.सम्मान समारोह: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों एवं संस्थाओं को “हरित योद्धा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

4.सांस्कृतिक प्रस्तुति: स्थानीय कलाकारों के ग्रुप गौरव श्रीवास्तव द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

ओम शिवा फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं प्पर्यावरण निदेशक एवं ग्लोबल पॉइंट के अधिष्ठाता ने कहा:

 

“काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी है। काशी को स्वच्छ रखना हमारी धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी है। शिवा स्वरांजलि 2026 के मंच से भी हम पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।”पर्यावरण बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ओम शिवा फाउंडेशन ऐसे हर जन आंदोलन के साथ खड़ा है और आगे भी रहेगा।”

कार्यक्रम में रमेश सिंह कविता जुगनू शनि जौहर चंदन चटर्जी

सिद्धार्थ राय पंकज जायसवाल

हजारी शुक्ला सिद्धार्थ शर्मा

शिव शंकर मिश्रा प्रतीक गनेरीवाल

निधि टंडन दीक्षा श्रीवास्तव

चाँदनी श्रीवास्तव एवं

(मीडिया प्रभारी) श्रीमती सोनी जायसवाल समाज सेविका ओम शिवा फाउंडेशन आदि सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा “धरती बचाएंगे, भविष्य सवारेंगे” की शपथ के साथ किया गया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top