img 20250721 wa0012

कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का जन्मदिन केक काटकर दी बधाई।

खड़गे के नेतृत्व में बढ़ रहा कांग्रेस का जनाधार : अभिषेक सिंह राणा

\"\"

सुल्तानपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने केक काटकर कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष मेहनत निष्ठा व लगन की प्रसंशा की और कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने जब से कांग्रेस की कमान संभाली है तब से कांग्रेस का दिन प्रतिदिन जनाधार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खड़गे जी कई दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं और पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पदों पर रहकर जनता व देश की सेवा की है ,यहीं नहीं दो दशक बाद भी वे पहले ऐसे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खरगे 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे, इसके अलावा 2020 से कर्नाटक से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। उनके जन्मदिन पर हम कांग्रेस जन भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दीर्घायु और स्वास्थ्य रखें। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि ईश्वर मल्लिकार्जुन खड़गे जी को स्वस्थ रखे। मल्लिकार्जुन खड़गे साहब काफी लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़े हैं, उनके नेतृत्व में पार्टी दिन प्रतिदिन प्रगति कर रही है ये देश के हर कांग्रेस जन के लिए सौभाग्य का पल हैं। इस अवसर पर अरशद पवार, पवन मिश्र कटावा, ममनून आलम, रियाज अहमद, सुब्रत सिंह सनी, सियाराम तिवारी, शीतला साहू, इंतजार अहमद,सौरभ सिंह, वरिष्ठ नेता नफीस फारुकी सुनील चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

 

इंसेट

कल जयसिंहपुर तहसील व जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन

 

मंगलवार को कांग्रेस जनपद में बिजली पानी सड़क खाद आदि समस्याओं को लेकर जिले की तहसील जयसिंहपुर व जिला मुख्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि जनपद के किसान खरीफ की फसल की रोपाई को लेकर परेशान हैं ऐसे में उन्हे खाद पानी बिजली आदि संकट से जूझना पड़ रहा है, इन्हीं सब मांगों को लेकर कांग्रेस कल सड़क पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top