काशीवासियों को अब मिलेगा मुफ्त 2 kW रूफटॉप सोलर का सुनहरा अवसर : हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड।

वाराणसी में समीक्षा बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित,सोलर दीदी और सोलर मित्र अभियान से घर-घर पहुंचेगी योजना

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन में सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत समीक्षा बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योजना की प्रगति,जनसामान्य तक इसकी पहुंच तथा रोजगार सृजन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश भर में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को सस्ती,स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चयनित “सोलर दीदी” को ₹14,196 प्रतिमाह तक के रोजगार अवसरों से संबंधित जॉब ऑफर लेटर,पात्रता प्रमाण पत्र एवं कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रेस वार्ता के दौरान हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “सोलर दीदी”, “सोलर मित्र” एवं “सूर्य रथ” के माध्यम से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रावधानों के अनुरूप रूफटॉप सोलर परियोजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा,जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से योजना को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करने का आह्वान किया गया,ताकि अधिक से अधिक परिवार इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में वाराणसी जनपद प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल है। जिले में बड़ी संख्या में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं,जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी नई गति मिली है। हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड का संकल्प है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से अधिकाधिक पात्र परिवारों तक सौर ऊर्जा के लाभ पहुंचाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाए।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493